लखनऊ : गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग, मां-बेटा झुलसे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के आशियाना इलाके में किचन में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। लीकेज के चलते लगी आग में झुलसकर मां और बेटा घायल हो गए हैं। घायलों को सिप्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आशियाना कॉलोनी में रहने वाली महिला दोपहर में खाना बना रही थी इस बीच उसका बेटा भी किचन में पहुँच गया। बताते हैं कि तभी लीकेज के चलते आग लग गई। साथ ही सिलेंडर में भी तेज धमाका हुआ। धमाके से खिड़कियों के कांच तक टूट गए। इस घटना में मां-बेटा घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 

ये भी पढ़ें -हरदोई : तेज रफ्तार आल्टो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल     

संबंधित समाचार