तिरुवनंतपुरम में कल होने वाली ओणम प्रतियोगिता के दौरान दिखेगी चंद्रयान-3 की झलक, 3000 कलाकार लेंगे भाग
तिरुवनंतपुरम। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को चंद्रयान-3 के माध्यम से मिली ऐतिहासिक सफलता की झलक दो सितंबर को यहां आयोजित होने वाले भव्य ओणम सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शाम पांच बजे मनावीयम विधि से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
इस प्रतियोगिता में लगभग 3,000 कलाकार भाग लेंगे और इसमें 60 झांकियां शामिल हैं जो राज्य तथा देश की समृद्ध सांस्कृति को दर्शाती हैं। अधिकारियों ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन झांकी से जुड़े अंतिम कार्य पूरी गति से किए जा रहे है। इस झांकी में चंद्रयान-3 की सभी प्रतिकृतियां होंगी जिसमें प्रक्षेपण वाहन से लेकर अंतरिक्ष विमान तथा रोवर भी शामिल है।
इस झांकी को कोल्लम के प्रसिद्ध कलाकार डॉ. जे डी गोपन ने डिजाइन किया है जिसमें पृथ्वी और चंद्रमा दोनों दिखाई दे रहे है। इसरो के प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (एलपीएससी) के उप निदेशक डॉ ए के असरफ ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''हम चंद्रयान-3 लैंडर का चित्रण कर रहे हैं। हमारे पास प्रक्षेपण वाहन की प्रतिकृति यहां आ रही है। हम कक्षाओं, लैंडर मॉड्यूल, विक्रम और इसके साथ ही रोवर को प्रदर्शित करेंगे। प्रज्ञान भी झांकी में होगा।''
ये भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन ने आम चुनाव 2024 मिलकर लड़ने का लिया संकल्प
