झांसी डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक गेम्स 2023 का हुआ रंगारंग शुभारंभ
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक गेम्स 2023 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ। स्टेडियम में इस खेल महोत्सव का शुभारंभ मशाल प्रज्जवलित कर किया गया। स्टेडियम में मौजूद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर मशाल प्रज्जवलित की। इस दौरान लगभग 15 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पहले दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट के बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया और इसके बाद मुख्य अतिथि प्रकाश पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अन्य गणमान्यों के साथ मशाल प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि सभी इस भव्य खेल आयोजन में खेल की भावना को सर्वोपरि रखकर प्रतिभाग करें। उन्होंने ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में खेलों के प्रति रूचि पैदा करने की अपील की।
ये भी पढ़ें -हरदोई : तेज रफ्तार आल्टो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
