प्रयागराज: चोरी के आरोप में पेड़ से बांधकर चोरों को पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
प्रयागराज, नैनी/अमृत विचार। जिले के कौंधियारा थाना क्षेत्र के बारी बजहिया गांव में बुधवार शाम दुकान से दाल की बोरी चोरी कर भाग रहे दो चोरों को दुकानदार ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों चोरों की ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर जमकर पीटा और पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई और उनका चालान कर दिया।
बारी बजहिया गांव में विपिन पटेल की विपिन किराना स्टोर के नाम से दुकान खोल रखी है। बुधवार को रक्षाबंधन होने के कारण दुकान पर भीड़ थी। वहीं दो युवक दुकान पर रखी दाल की बोरी चोरीकर ले जाने लगे। दुकानदार के बेटे गौरव पटेल की निगाह पड़ी तो उसने शोर मचाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया।
चोर के पकड़े जाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को पेड़ से बांधकर पीटना शुरु कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों चोरों को अपने साथ थाने ले गई। दोनों चोर राजा सिंह व दिलीप भारतीया पतेवरा थाना औद्योगिक क्षेत्र नैनी के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
ये भी पढ़ें -हरदोई : तेज रफ्तार आल्टो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
