नैनीताल: महिलाएं घर-घर पहुंचाएंगी नंदा देवी का कैलेंडर व झंडा
नैनीताल, अमृत विचार। नंदा देवी महोत्सव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को रामसेवक सभा भवन में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के हाथों से नंदा देवी महोत्सव का पोस्टर भी जारी किया गया तथा महिलाओं को हर घर तक नंदा देवी के कैलेंडर व झंडा पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।
सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि कदली वृक्ष का चयन 12 सितंबर को किया जाएगा। 20 सितम्बर उद्धाटन, 21 को कदली वृक्ष नगर भ्रमण 22 को मूर्ति निर्माण, 23 को मूर्ति स्थापना, 24 को दुर्गा सप्तशती एवं महाभण्डारा 25 को नंदा चालीसा व दीपदान, 26 को सुंदरकांड एवं 27 को डोला भ्रमण एवं मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
बैठक में तय किया कि सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से उत्तराखंड की संस्कृति के वाहक नंदा महोत्सव 2023 को भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। इसे अंतरराष्ट्रीय धरोहर यूनेसको में शामिल करने के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा। प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा, कूड़े के निस्तारण का समुचित प्रबंध किया जाएगा।
इस दौरान अध्यक्ष मानोज साह,मुकेश जोशी मोंटू,अशोक साह,विमल चौधरी,मुकुल जोशी,भुवन बिष्ट, चंद्र मौलिक साह, हेम लता पांडेय,जगमोहन सिंह बिष्ट,ललित तिवारी,सरस्वती खेतवाल,रेखा त्रिवेदी,भारती साह,रेशमा टंडन,दीप्ति बोरा,हरीश राणा
कैलाश सिंह राठौड़, बसंत जोशी,धर्मेंद्र शर्मा,गिरीश भट्ट,जगदीश चंद्र तिवारी, प्रकाश पांडेय, राजेन्द्र साह आदि मौजूद रहे।
