हरदोई: मंदिर परिसर में मिली चांदी के सिक्कों से भरी दो मटकी गायब, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई/बावन। शुक्रवार की दोपहर कोतवाली लोनार के एजा गांव स्थित मंदिर परिसर में मिलीं चांदी के सिक्कों‌ से भरी दो मटकी के गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चांदी के 11 सिक्कों को कब्जे में ले लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एजा गांव में शुक्रवार की दोपहर को कुछ ग्रामीणों ने चांदी के सिक्कों से भरी मटकी के ऊपरी परत को देखा, जिसके बाद मौके पर मिट्टी को हटाने पर दो अलग-अलग मटकी मिलीं, जिसके बाद मिलीं दोनों मटकी से रकम लेकर ग्रामीण खेतों की ओर भाग गये। पुलिस ने कड़ाई से पूछने के बाद आठ सिक्के बरामद किये। तीन सिक्के घटनास्थल पर मिले गांव निवासी गोकरन के पास थे जिसे भी पुलिस‌ ने कब्जे में लिया है।

वहीं, अब तक पुलिस ने 11 सिक्के बरामद किये हैं। चर्चा है कि ग्रामीणों ने चांदी के सिक्कों को खेतों में छिपा दिये हैं।  ग्रामीण गोकरन सिंह, राहुल व संदीप ने बताया कि चांदी के सिक्कों से भरी मटकी को खेतों‌ में छिपा दिया गया‌ है। अगर पुलिस कड़ाई से पूछताछ करती तो सभी चांदी के सिक्के मिले सकते।

वहीं, कोतवाल विनोद कुमार यादव‌ ने बताया कि चांदी के सिक्कों के मिलने की खबर मिली थी जिसके बाद डायल 112 की टीम पहुंची। कुछ ही देर बाद कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मौके से 11 सिक्कों को बरामद कर स्थानीय पुजारी को सौंप दिये हैं।

यह भी पढ़ें : कौशल किशोर के घर में हत्या : परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार