हल्द्वानी: दिल्ली के लिए 17, टनकपुर-बरेली भेजी गईं 5 बसें
रविवार को बरेली में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के चलते उमड़ी यात्रियों की भीड़
हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज स्टेशन में शुक्रवार को बरेली, टनकपुर और दिल्ली रूट पर यात्रियों की भीड़ रही। इस वजह से रोडवेज प्रबंधन ने अतिरिक्त बसें भेजीं। हल्द्वानी बस स्टेशने की वरिष्ठ संचालन इंचार्ज इंद्रा भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली मार्ग पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए 17 बसें भेजी गई। बरेली और टनकपुर के लिए 5 बसें भेजी गई। उन्होंने बताया कि रविवार को बरेली में प्रतियोगी परीक्षा होनी है जिससे शनिवार और रविवार को बरेली मार्ग पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। बताया कि यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
