1 से 15 सितंबर तक मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाएगी भाजपा: जगदंबालाल श्रीवास्तव
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक जिले में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस बात की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबालाल श्रीवास्तव ने जनपदीय कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम गीत के साथ की गई।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया है। इस अभियान से जुड़े पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदंबालाल श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता 8 से 13 सितंबर तक ग्राम सभा व वार्ड स्तर पर हर घर से मिट्टी संग्रह कर एक कलश मे जमा करेंगे।
इसके साथ ही प्रत्येक गांव मे 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाना, प्रत्येक वार्ड के हर घर से एक चुटकी चावल संग्रह करना, ब्लाक मे सामूहिक रूप से सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रम करना जिसमे युवा, महिला, किसान, ब्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, जैसे अलग अलग वर्ग की सहभागिता शामिल की जाएगी।
कार्यक्रम मे शहीदों के सम्मान के साथ ही बैंड वादन करना कराया जाएगा। इसी क्रम में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले ‘वीरों’ को श्रद्धांजलि देने के लिए आज से राष्ट्रव्यापी “मेरी माटी मेरा देश” अभियान शुरू कर दिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को नमन करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षाबलों को समर्पित शिला फलकम् की स्थापना जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ पंच प्रण संकल्प, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन जैसी पहल शामिल होंगी, जो हमारे बहादुरों के वीरतापूर्ण बलिदानों को नमन करेंगी। गांव, पंचायत, प्रखंड, कस्बे, शहर, नगर पालिका आदि के स्थानीय वीरों के बलिदान की भावना को सलाम करने वाली शिला फलकम् या स्मारक पट्टिकाएं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई जानी हैं। इसमें उस क्षेत्र से संबंधित उन लोगों के नाम के साथ प्रधानमंत्री का संदेश होगा, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर किया है।
इस दौरान जिले स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, अभियान के जिला संयोजक गणेश पाण्डेय, सह संयोजक गौरव निषाद, हैप्पी राय, अमर राय, अनिल पांडेय, अरूण सिंह, अशोक यादव, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, भगवानदास यादव, भूपेंद्र तिवारी, शिवाजी शुक्ल, नरेंद्र पाडेय, रत्नेश मिश्र, भरतभुआल, राजू भारती, रामनैन, अनिरुद्ध शुक्ला, सार्वती देवी, ब्रह्मानंद पांडेय, कपिलदेव कनौजिया, शत्रुघ्न, विष्णु मिश्र, शनि समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: रक्षाबंधन पर 23 हजार से अधिक बहनों ने की रोडवेज बस में फ्री यात्रा
