शाहजहांपुर: प्रशासनिक सर्वे में सिर्फ 4.50 लाख की फसलें बाढ़ से तबाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आपदा कंट्रोल रूम ने जारी किए आंकड़े, अब तक दो लोगों की बाढ़ से गई जान

शाहजहांपुर, अमृत विचार। प्रशासन ने बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे करा लिया है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब तक पूरे जिले में बाढ़ से सिर्फ साढ़े चार लाख रुपए की फसलें ही बर्बाद हुई हैं।
12342 की आबादी प्रभावित हुई है और दो लोगों की मौत हो चुकी है। कंट्रोल रूम ने बाढ़ के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

अब तक कलान, जलालाबाद और तिलहर तहसील के 17 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें आठ गांव सिर्फ कलान तहसील के हैं। जबकि तीन गांव जलालाबाद और 6 गांव तिलहर तहसील के बाढ़ ग्रसित हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार इस समय 3862 जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित है जबकि अब तक 12342 लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। अब तक लगभग डेढ़ सौ पशु और 445 हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने फसल नुकसान का मूल्यांकन कर लिया है।

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब तक सिर्फ 4:30 लख रुपए मूल्य की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। बाढ़ से अब तक कोई घायल तो नहीं हुआ है, लेकिन दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि आठ मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ के दौरान मरीजों को बीमारी से बचने के लिए अब तक 728 टीमों का गठन किया जा चुका है जबकि 3760 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। बाढ़ पीड़ितों को अब तक प्रशासन की ओर से 16950 लंच पैकेट बांटे जा चुके हैं जबकि 8740 ओआरएस के पैकेट दिए गए हैं। बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य को देखते हुए 33 चिकित्सक तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: घर में घुसकर छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या

संबंधित समाचार