शाहजहांपुर:  साहब, 24 घंटे हो गए, क्या पंचनामा कागज नहीं आए, कब होगा बेटी का पोस्टमार्टम  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट से मौत, चंदा करके किया अंतिम संस्कार, रात-दिन बैठी रही मां

शाहजहांपुर, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन पर आठ माह की बच्ची को चोर द्वारा जमीन पर पटककर मार देने के मामले में  साहब मेरी बेटी का पोस्टमार्टम कब होगा और दूसरा दिन हो गया है। क्या कागज नहीं थाने से नहीं आए है। जीआरपी थाने से समय से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस पर न पहुचने से बच्ची का 24 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोटों के कारण मौत हुई। इधर चंदा करके बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।

बता दें कि हरदोई जिले के देहात कोतवाली के मोहल्ला पिहानी चुंगी निवासी वैशाली पत्नी अंकित किसी मामले में तीन माह से जिला जेल में बंद है। वह काफी गरीब है। इधर-उधर भीख मांगकर एक बेटे और आठ माह की बेटी का पालन पोषण करती थी। वह सूखा-रुखा खाकर दोनों बच्चों को लेकर स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया में सो जाती थी। गुरुवार की रात तीन बजे दोनों बच्चों को लेकर वैशाली सरकुलेटिंग एरिया में सो रही थी। चोर ने उसकी आठ माह की बेटी प्रीति को उठाया और लेकर चल दिया।

इस दौरान नींद खुलने वर महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने पीछा किया तो चोर ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया था। घायल अवस्था में रात ही में अस्पलाल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी थाने में आरोपी चोर अशोक निवासी आयूं थाना सिंधौली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिला अस्पताल की मोर्चरी में बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया था। जीआरपी थाने से गुरुवार को पूरे दिन बच्ची के पंचनामा के लिए कागज नहीं भेजे गए।

वैशाली पोस्टमार्टम हाउस पर इस इंतजार में बैठी हुई थी कि उसकी बेटी का पोस्टमार्टम होने के बाद शव मिल जाए और एक बार चेहरा देख ले। वह पोस्टमार्टम हाउस पर सुबह कह रही थी कि साहब, क्या मेरी बेटी का पोस्टमार्टम शु्क्रवार को हो जाएगा या नहीं। लोगों ने कहा कि जीआरपी थाने से काबज आ गए है और आज पोस्टमार्टम हाउस हो जाएगा। वैशाली को 24 घंटे बाद बेटी का शव पोस्टमार्टम के बाद मिला है। पीड़िता ने कहा कि गुरुवार की दोपहर थाने पर बुलाकर चोर के परिवार वाले समझौता के लिए दबाव बना रहे थे।

आरोपी के परिवार वाले कह रहे थे कि अशोक मानसिक मंदित है। पीड़िता ने कहा कि समझौता कर लेगे मेरी बेटी जिंदा वापस कर दो। वह अपनी बात पर अड़ी थी कि आरोपी को जेल जाना चाहिए। इधर पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी सिर में चोटों के कारण मौत हुई है। जीआरपी कार्यवाहक थाना प्रभारी करुणेश शुक्ला ने बताया कि बच्ची की मां की तरफ से तहरीर देर में मिली थी और आरोपी की लिखापढ़ी करने के बाद कागज तैयार करके शाम को भेजे गए थे।

चोरों का अड्डा बन द्वितीय प्रतीक्षालय गया
रेलवे स्टेशन के मालगोदाम रोड पर द्वितीय प्रवेश द्वार का द्धितीय प्रतीक्षालय चोरों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। रात के समय प्रतीक्षालय कक्ष में चोर, असामाजिक तत्व, और घुमन्तू महिलाएं रुकती है। शाम को आठ बजे के बाद शराबियों का अड्डा बन जाता है। यदि कोई यात्री रात में प्रतीक्षालय में सो जाए तो सुबह उसका मोबाइी आदि सामान चोरी हो जाता है। कई साल पहले यार्ड में दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में अज्ञात महिला का गला कटा शव मिला था। यहां पर कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है।  चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। मालगोदाम रोड पर शाम को ठेले लगते है और खुलेआम शराब पी जाती है। रेल कर्मचारियों ने कई बार शिकायत की। लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: चेयरमैन प्रतिनिधि समेत 14 लोगों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार