अयोध्या: प्राण-प्रतिष्ठा के पहले बढ़ाई गई राम मंदिर से जुड़े स्थलों की सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनवरी 2024 में प्रस्तावित रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दिसंबर से ही अयोध्या को राममय बनाने की योजना तैयार की जा रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। प्राण-प्रतिष्ठा के लिए रामसेवकपुरम में रामलला की मूर्ति बनाने का कार्य भी अब अंतिम चरण में हैं, ऐसे में रामघाट स्थित रामसेवकपुरम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर 2023 से मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 तक की अवधि में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक वातावरण बनाया जा सके, इसके लिए प्रयास चल रहा है। जगह-जगह मंच सजाकर संस्कृति विभाग की टीमें रामलीला मंचन लोक कलाओं की प्रस्तुतियां देंगे। मंदिरों में कथा, प्रवचन, सामूहिक सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ आदि का आयोजन होगा।

इसके साथ ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 70 एकड़ के भीतर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर किए जाने वाली तैयारियों के बारे में योजना तैयार कर रहा है। और 70 एकड़ परिसर के बाहर की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं एवं सभी कार्यों का आर्थिक दायित्व स्वाभाविक रूप से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र वहन करेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पहले से ही मानक के अनुरूप किया जा रहा है।

रामसेवकपुरम में रामलला की मूर्ति का निर्माण चल रहा है। साथ ही मंदिर के दरवाजे, रामायण के प्रसंग पर आधारित मूर्तियों को तैयार किया जा रहा है। इस स्थान पर दर्शनार्थी और श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में वहां की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भी प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाई है। 

अयोध्या में 29 स्थान पर होगी पार्किंग व्यवस्था

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बड़ी संख्या में रामभक्त अलग-अलग वाहनों से आएंगे। महोत्सव के दौरान शहर में भीड़ एकत्र न हो पाए, इसके लिए वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध भी संभव है। इस लिहाज से भक्तों के वाहनों को पार्किंग में रोकने के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। अयोध्या धाम के प्रवेश मार्गों पर ऐसे करीब 29 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इन स्थानों पर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था शुरू करा दी गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: न चारा न पानी..., बदहाल अवस्था में बंद कमरे में रह रहे गोवंश, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार