पीलीभीत: फसल उजाड़ रहे चूहे...किसान परेशान, किसान नेता बोले- हम सिखाएंगे सबक 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। अमरिया क्षेत्र में चूहों द्वारा खेत पर खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसे लेकर बीते दिनों किसान नेताओं ने डीएम से शिकायत की थी। जिसके बाद कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की। मगर अब तक इस मामले में कोई ठोस कदम न उठाने का आरोप लगा है।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह का कहना है कि तहसील अमरिया क्षेत्र में किसानों की नींद अजीब किस्म के चूहों द्वारा हो रहे नुकसान की वजह से उड़ी हुई है। चूहों द्वारा किसानों की धान की फसल पर लगातार दिन-रात नुकसान पहुंचाया जा रहा है। किसान अपनी समझ से तरह-तरह के उपाय कर रहें हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। 

धान व गन्ने की फसल को नुकसान पहुंच रहा। जब डीएम से शिकायत की गई तो कृषि विभाग की टीम द्वारा मौके पर गई लेकिन सिर्फ दिखावे के लिए। औपचारिकता निभाकर टीम लौट आई है। आज तक कृषि विभाग के अधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को कोई गाइडलाइन जारी की न ही किसी प्रकार का उपाय बताया है।

किसानों से कोई संपर्क तक करना उचित नहीं समझा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कृषि अधिकारी नहीं चेते तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक सबक सिखाने में पीछे नहीं हटेगी। किसानों का उत्पीड़न व शोषण किसी भी दशा में सहन नही किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: बच्चा चारपाई से गिरने पर पति ने पीटा तो महिला ने दी जान, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार