शाहजहांपुर: ट्रामा सेंटर का हाल, बेड खाली नहीं, मरीज को लेकर खड़े रहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा नेता की स्टाफ से नोकझोंक, डीएम से करेंगे शिकायत

फोटो- मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में बेड खाली नहीं होने की बात पर सपा नेता अनवर खां की अस्पताल स्टाफ के कर्मचारी से होती नोकझोंक।  

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सपा नेता अनवर खां एक मरीज को लेकर ट्रामा सेंटर में गए। डॉक्टर व स्टाफ से मरीज को देखने के लिए कहा गया। स्टाफ ने कहा कि बेड खाली नहीं है और मरीज को लेकर खड़े रहिए। इस पर सपा नेता को गुस्सा आ गया और स्टाफ से नोकझोंक हुई। सपा नेता इस संबंध में सीएमओ से फोन पर शिकायत की। सपा का शिष्ट मंडल इस संबंध में डीएम से मिलेगा।

कांट क्षेत्र के सपा वरिष्ठ नेता अनवार खां अपने क्षेत्र के गांव अरुआ खानपुर के शद्दन की तबीयत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पर लेकर शनिवार की सुबह आए। परिजन अपने मरीज को पकड़कर ट्रामा सेंटर के अंदर ले गए। उन्होंने फार्मासिस्ट से कहा कि इनकी तबीयत अधिक खराब है और देख लो। फार्मासिस्ट ने कहा कि अभी खड़े रहे और बेड खाली होने पर मरीज का इलाज शुरू किया जाएगा।

सपा नेता मरीज को लेकर डॉक्टर के कक्ष में गए। डाक्टर ने कहा कि बेड खाली होने के बाद इलाज शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह तो कोई बात नहीं है। मरीज की तबीयत खराब हो रही और स्टाफ कह रहा है कि बेड खाली होने के बाद इलाज शुरू होगा। इस बात को लेकर सपा नेता की स्टाफ से नोकझोंक हुई। उन्होंने फोन सीएमओ से स्टाफ की शिकायत की।

उन्होंने मरीज को प्राइवेट अस्पताल भेज दिया। सपा नेता अनवर खां ने कहा कि मेरे साथ यह स्टाफ का व्यवहार है तो आम जनता के साथ क्या होता होगा। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर में मरीज दर्द से चिल्लाता रहता है और स्टाफ जल्दी देखने के लिए नहीं आता है। न ही स्ट्रेचर उपलब्ध कराया जाता है। एक बेड पर दो और तीन मरीज लिटाए जाते है। उनका आरोप है कि मरीजों के तीमारदारों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि सपा का शिष्ट मंडल डीएम से मिलकर ट्रामा सेंटर के स्टाफ की लापरवाही से अवगत कराएगा।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 80 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों को चिंहित कर काटा चालान

संबंधित समाचार