महराजगंज: तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महराजगंज। महराजगंज जिले के सदर कोतवाली थाना इलाके के एक गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से दो युवतियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि रुधौली गांव में दो सगी बहनें तालाब में हाथ धोते समय डूब गयीं जिससे उनकी मौत हो गयी।

उन्होंने कहा, "पुष्पा (30) और रीता (20) तालाब में हाथ धोते समय फिसलकर गहरे पानी में डूब गईं।" सिंह ने बताया कि दोनों सगी बहनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।  

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मांधाता में प्रतियोगी छात्र समेत आठ डेंगू पॉजिटिव, हड़कंप

संबंधित समाचार