हरदोई से चंडीगढ़ मजदूरी करने गए युवक की छत से गिर कर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। चंडीगढ़ मज़दूरी करने गया युवक वहीं छत से नीचे गिर कर बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था। उसे उसके घर वाले वहां से उठा लाए और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां शनिवार को हादसे के तीसरे दिन ही उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

बताया गया है कि कोतवाली देहात के खेरौली गांव निवासी 42 वर्षीय रतिराम पुत्र मुंशीलाल करीब 6 महीने पहले चंडीगढ़ मज़दूरी करने के लिए गया हुआ था। 31 अगस्त को वहां काम करने के दौरान वह छत से नीचे गिर कर ज़ख्मी हो गया था। इसका पता होते ही रतिराम के घर वाले चंडीगढ़ पहुंचे और उसे वहां से उठा लिए। शनिवार की सुबह उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसी दिन शाम को उसकी मौत हो गई। रतिराम के परिवार में उसकी पत्नी गुड़िया देवी के अलावा एक बेटी पायल व दो बेटे दुर्गेश और हिप्पी है। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें -डॉ दिनेश शर्मा को भाजपा ने बनाया राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार

संबंधित समाचार