रायबरेली: डीआरएम के विशेष कोच का कांच टूटा, तीन लोको चालक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। लखनऊ से प्रयागराज निरीक्षण में जा रहे डीआरएम के स्पेशल वैगन का कांच टूटने से वहां मौजूद तीन लोको चालक घायल हो गये, जिन्हें आरपीएफ के जवानों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

रविवार की सुबह रेलवे विभाग के डीआरएम लखनऊ अपनी स्पेशल वैगन से टीम के साथ निरीक्षण के लिए लखनऊ से प्रयागराज के लिए निकले थे तभी लखनऊ प्रयागराज रेलखंड मार्ग पर लक्ष्मणपुर व रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के मध्य हवा के तेज प्रेशर से वैगन के अगले हिस्से में लगा कांच टूट गया, जिससे आगे मौजूद लोको चालक कुलदीप साहू 46 वर्ष निवासी भोला खेड़ा आलमबाग लखनऊ, राजेश्वर 49 वर्ष निवासी दीपनगर आर डी एस ओ लखनऊ, तथा घनश्याम 57 वर्ष निवासी मानसनगर कानपुर रोड लखनऊ कांच लगने से घायल हो गये। 

ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पहुँचते ही सभी घायलों को आर पी एफ के जवानों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में रेलवे विभाग के तीन लोगों को लाया गया था, जिनका उपचार किया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अब भूगर्भ जलस्तर की मिलेगी रियल टाइम ऑनलाइन जानकारी, खर्च होगा 32.60 लाख

संबंधित समाचार