अमरोहा: संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों का हंगामा
अमृत विचार, मंडी धनौरा/ बछरायूं। करंट लगने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों संग बछरायूं बिजलीघर के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने मांग की दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मुआवजा दिलाया जाए। जानकारी मिलते ही एसडीएम और …
अमृत विचार, मंडी धनौरा/ बछरायूं। करंट लगने से संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों संग बछरायूं बिजलीघर के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने मांग की दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मुआवजा दिलाया जाए। जानकारी मिलते ही एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों का कहना था कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। अधिकारियों के समझाने पर परिजन माने।
संविदाकर्मी लाइनमैन परमजीत सिंह (21) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गढ़ी फरीदपुर थाना बछरायूं का रहने वाला था। परमजीत शुक्रवार की सुबह बछरायूं बिजली घर से शटडाउन लेकर गांव में बिजली की लाइन पर काम रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
इसके बाद परिजन व ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। ग्रामीण व परिजनों ने बछरायूं बिजली घर के गेट पर शव को रखकर जमकर हंगामा किया। बिजली घर से शटडाउन देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर हंगामा करते रहे। वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम विवेक यादव और सीओ सतेन्द्र सिंह व बछरायूं थाना प्रभारी पुलिसफोर्स को लेकर मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझाने की कोशिश की।
अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को अधिक से अधिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बिजली घर से शटडाउन देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण व परिजन अधिकारी के आश्वासन से संतुष्ट हुए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
आखिर कहां होती है लापरवाही
जब बिजलीघर से शटडाउन लेकर कर्मी लाइन ठीक करने के लिए जाते हैं और करंट की चपेट में आ जाते हैं,तो फिर लापरवाही कहां होती है। मौके पर जमा लोगों के बीच यह चर्चा रही। जब शटडाउन लिया,तो फिर आपूर्ति कैसे बहाल हो गई। इसमें जो भी कर्मी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
