लखनऊ: समस्याओं और प्रमोशन को लेकर अभियंताओं ने मंत्री से की मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कमजोर वर्ग के अभियंताओं की समस्याओं और प्रमोशन के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पॉवर आफिसर्स के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान दलित अभियंताओं के सभी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि पॉवर कार्पोरेशन के कुछ अधिकारियों की ओर …

लखनऊ, अमृत विचार। कमजोर वर्ग के अभियंताओं की समस्याओं और प्रमोशन के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पॉवर आफिसर्स के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान दलित अभियंताओं के सभी समस्याओं से अवगत कराया।

इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि पॉवर कार्पोरेशन के कुछ अधिकारियों की ओर से 1992 बैच (जिसमे अधिकतम कमजोर वर्ग के अभियंता हैं) प्रमोशन के रोकने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही इन अभियंताओं का प्रमोशन न हो सके अधिकारियों की ओर से बेवजह से उन्हे चार्जशीट दी जा रही है। जिससे उनका मनोबल गिरता जा रहा है।

पदाधिकारियों की इन बातों को संज्ञान में लेने के बाद मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक को निर्देश किया कि अविलम्ब बैकलॉग बैच की प्रमोशन कराया जाए। इसके साथ ही इस बात की भी छानबीन की जाए कि कमजोर वर्ग के अभियंताओ को पदोन्नती से पहले किस आधार पर चार्जशीट दी जा रही है। यह सभी अभियंता सपा सरकार में रिवर्ट किए गए थे। मेरी सरकार में सभी अभियंताओ के साथ समान मापदंड अपनाया जाए। किसी भी अभियंता का अनावश्यक उत्पीड़न न हो प्रबंधन यह सुनिक्षित करे।

ऊर्जा मंत्री से मिलने वाले उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष योगेश कुमार, एसपी सिंह, संगठन सचिव अजय कुमार, राम बुझारत, एसके निर्मल, एसपी कौशल, ने कहा कि सितबंर का पहला सफ्ताह बीत गया लेकिन अभी तक बैकलॉक के 1992 बैच जिसकी पदोन्नतियां अधिशाषी अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद पर होनी है नहीं हो रही।

जिससे कमजोर वर्ग के अभियंताओ में भारी रोष है। उसका एक मुख्य कारण यह भी है की अभियंताओ को आए दिन निंदा प्रविष्टि, प्रतीकूल प्रविष्टि, चार्ज सीट मिलना आम बात है। इसलिए उनके मन में हमेशा एक डर रहता की वह पदोन्नती पाने से वंचित न रह जाएं।

संबंधित समाचार