लखनऊ: सोशल मीडिया पर भाजपा ने छेड़ा शंखनाद, कार्यशाला का किया आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया व आईटी कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को विधानसभा मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में उड़ीसा भाजपा के सोशल मीडिया व आईटी प्रभारी स्वयं बराल व सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अंकित चंदेल ने कार्यकर्ताओं को टिप्स किये।

बराल ने कहा कि 2014 के चुनाव में सोशल मीडिया का प्रयोग पहली बार हुआ और पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा 2024 का चुनाव झूठ और सच का चुनाव होगा। ।महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों का भरपूर उपयोग करते हुए हर बूथ पर संगठनात्मक प्रचारात्मक ग्रुप बनाकर सरकार की योजनाओं उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में महामंत्री राम अवतार कनौजिया, अवध क्षेत्र आईटी संयोजक मानस मित्र, सोशल मीडिया संयोजक आयुष ,सह संयोजक मनोज त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, सोशल मीडिया महानगर संयोजक जितेंद्र कुमार मिश्रा, अखिलेश अवस्थी, आईटी संयोजक लखनऊ महानगर अर्जित चटर्जी, शुभम यादव उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- विनय हत्याकांड में परिजनों का खुलासा, 52 बीघा जमीन के लिए था अरुण सिंह था विवाद, जताई यह आशंका

संबंधित समाचार