हापुड़ मामले को लेकर अमेठी में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज की घटना को लेकर सोमवार को बार काउंसलिंग उत्तर प्रदेश के आवाहन पर अमेठी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने हापुड़ पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए गए। धरना प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

दरसल उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कुछ दिन पहले अधिवक्ताओं और जिला प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। जिसमें अधिवक्ताओं के ऊपर लाठीचार्ज किया गया था। लाठीचार्ज घटना में कई महिला अधिवक्ताओं को भी चोटे आई थी। इस पूरे मामले पर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही न होता देख अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा ।

प्रदर्शन को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है कहीं उन्हें मारा जा रहा है तो कहीं उनके ऊपर फर्जी मुकदमे हो रहे हैं। इसके अलावा अधिवक्ताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है। हापुड़ में अभी हाल ही में अधिवक्ताओं के साथ अत्याचार किया गया और अधिवक्ताओं के साथ मारपीट की गई लेकिन दोषियों पर कार्यवाही नहीं हो रही है। इसलिए हम सब विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सब आगे भी धरना प्रदर्शन करेंगे और मुख्य सचिव और डीजीपी का पुतला भी दहन करेंगे।

वही सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हो रहा अत्याचार किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो हम सब पूरी तरीके से कार्य बंद कर इस तानाशाह प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम सभी अधिवक्ताओं की मांग है कि हापुड़ के डीएम एसपी का तुरंत स्थानांतरण किया जाए।अधिवक्ताओं का इलाज कराया जाए उन्हें सुरक्षा दी जाए। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से अधिवक्ता एक्ट लागू किया जाए जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्त ना हो सके।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: शासकीय पत्र को कोतवाल ने रद्दी की टोकरी में डाला, नौ दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

 

संबंधित समाचार