बरेली: बाइक सवार दो युवकों को डीसीएम ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बदायूं रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। रात में उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव मथाना निवासी राजेश सिंह (18) पुत्र मनोज …

बरेली, अमृत विचार। बदायूं रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। रात में उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है।

शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव मथाना निवासी राजेश सिंह (18) पुत्र मनोज राजेश बदायूं स्थित अपनी बुआ के घर जाने के लिए गुरुवार सुबह बाइक से निकला था। बलिया-देवचरा मार्ग पर राजेश से एक युवक मोहित(19) निवासी थाना जैतीपुर ने लिफ्ट मांगी। गाड़ी पर सवार दोनों युवक थोड़ी ही दूरी चले होंगे कि हाइवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी और दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार देर रात दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम किया करता था। वह छुट्टी लेकर घर आया था।

गुरुवार को वह अपनी बुआ के घर बाइक देने जा रहा था। वहीं मोहित बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। उसका शुक्रवार को पेपर था। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार