Uttarakhand Weather: 1 हफ्ते बाद देहरादून को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश में सोमवार को राजधानी देहरादून और मसूरी में जमकर मेघ बरसे हैं। 1 हफ्ते बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश के बाद मसूरी की पहाड़ियां हल्के कोहरे से ढक चुकी है।  

जहां चार दिन से मौसम साफ नजर आ रहा है। वहां, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मानसून की विदाई देरी से होगी। इस बार सितंबर में पूरे महीने मेघ बरसेंगे और अक्टूबर प्रथम सप्ताह तक मानसून विदा ले सकता है। इस बार बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम नहीं बना। जिसके चलते राज्य में बारिश कम हुई। अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश: गंगा नदी के जलस्तर को देखते हुए 15 सितंबर से शुरू होगी राफ्टिंग 

 

संबंधित समाचार