धीरेंद्र शास्त्री ने बरेली आने का किया एलान, बताया गीदड़ की धमकी
बरेली, अमृत विचार : बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी के बाद बरेली आने का एलान किया है। उन्होंने अनस अंसारी की धमकी को गीदड़ की धमकी बताया है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि अनस अंसारी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
ये भी पढ़ें - बरेली: अधिकारियों और कंपनी से हो व्यापार में हो रहे नुकसान की भरपाई
वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री कह रहे हैं कि जब मौत होगी तो देखा जाएगा। यूपी का एक जिला बरेली है, जहां का एक अनस अंसारी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसे नहीं पता कि गीदड़ की धमकी से शेर कभी नहीं डरा करते हैं। मौका मिलेगा तो बरेली में जरूर जाएंगे। देखते हैं कौन मारता है।
हाफिजगंज क्षेत्र के कस्बा रिठौरा निवासी अनस अंसारी ने सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने अनस अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
ये भी पढ़ें - बरेली: मारपीट में घायल भाजपा नेत्री का हुआ गर्भपात, रिपोर्ट दर्ज
