G20 सम्मेलन : 'लोकतंत्र की जननी' प्रदर्शनी में विश्व नेताओं का स्वागत करेगा एआई निर्मित अवतार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम में आयोजित 'लोकतंत्र की जननी' प्रदर्शनी को देखने के लिए आने वाले राष्ट्र प्रमुखों और अन्य शीर्ष नेताओं का स्वागत कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) निर्मित एक 'अवतार' करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, इस प्रदर्शनी में वैदिक युग से लेकर आधुनिक युग तक की भारतीय लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। 

सूत्रों ने बताया कि लिखावट के साथ इस अवतार का ऑडियो 16 वैश्विक भाषाओं में होगा, जिसमें अंग्रेजी, फ्रेंच, इतालवी, कोरियाई और जापानी भाषा भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि भारत की लोकतांत्रिक प्रकृति के इतिहास को विभिन्न जगहों पर 26 इंटरैक्टिव स्क्रीन के माध्यम से दर्शाया जाएगा। 

सूत्र ने बताया कि राष्ट्राध्यक्षों, प्रतिनिधियों और अन्य मेहमानों के प्रदर्शनी में आगमन पर उनका स्वागत एआई-निर्मित 'अवतार' द्वारा किया जाएगा, जो उन्हें प्रदर्शनी का संक्षिप्त अवलोकन कराएगा। प्रदर्शनी में हॉल के मध्य एक घूमते हुए ऊंचे मंच पर हड़प्पा काल की लड़की की प्रतिमा भी रखी हुई होगी। सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनी में आजादी के बाद से आधुनिक युग में भारत की चुनाव परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा, जो 1951-52 में पहले आम चुनाव से लेकर 2019 लोकसभा चुनाव तक आए बदलावों को रेखांकित करेगी। 

ये भी पढ़ें- महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का मामला : NHRC ने राजस्थान सरकार और डीजीपी को जारी किया नोटिस 

संबंधित समाचार