ICC World Cup 2023 : इतने लाख रुपए में बिक रहा भारत-पाकिस्तान मैच का एक टिकट, फैंस ने पूछा- ये क्या हो रहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड मुकाबले के साथ अहमदाबाद से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 सीजन में अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को खेलेगी। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। 

हालांकि, भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच के लिए टिकटों की बिक्री के दूसरे राउंड में फैंस के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। विश्व कप मैच के लिए टिकटों की कीमत आसमान छू रही है। एक टिकट की कीमत 50 लाख तक पहुंच गई है। वहीं एक लाख 32 हजार की क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम के फुल रहने की संभावना है। 29 अगस्त और तीन सितंबर को प्राइमरी टिकट सेल के दौरान केवल एक घंटे के भीतर सारी टिकटें बिक गई थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक ऑनलाइन स्पोर्ट्स टिकट प्लेटफॉर्म एप पर साउथ प्रीमियम ईस्ट थ्री सेक्शन के टिकट की कीमत 21 लाख रुपये तक पहुंच गई है। वहीं, अपर टियर में सिर्फ दो सीटें बची दिख रही थीं। इन दो टिकटों की कीमत 57 लाख रुपये दिख रही है। इस वेबसाइट पर एक टिकट का सबसे कम दाम 80 हजार रुपए है।  टिकटों की इन कीमतों पर सोशल मीडिया पर फैंस में नाराजगी दिख रही है। वह प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

वासुदेवन नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ये क्या हो रहा है? ऑनलाइन एप पर भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच की टिकटों के दाम 65 हजार से लेकर 4.5 लाख रुपये प्रति टिकट हैं। यह तो दिनदहाड़े डकैती हो रही है! दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- कल मैंने 15 लाख का टिकट देखा और अब या तो वह टिकट बिक गया है या फिर हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें : ICC World Cup 2023 : विश्वकप में 'जर्सी पर 'इंडिया' नहीं, 'भारत' लिखा जाना चाहिए', Virender Sehwag ने जय शाह से की डिमांड

संबंधित समाचार