अयोध्या: सांसद और विधायक ने 12 शिक्षकों को किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। शिक्षक दिवस पर मंगलवार को यहां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में परिषदीय विद्यालयों के कुल 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सांसद लल्लू सिंह व रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षकों को सम्मानित किया। 
  
सांसद ने कहा कि शिक्षक समाज की धुरी हैं। शिक्षक के बिना स्वस्थ और संस्कारवान व शिक्षित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया है लेकिन हर शिक्षक कुशल और योग्य है। रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि इस मौके पर मसौधा की दीपिका तिवारी, संगीता यादव, सोहावल के अरविन्द कुमार सिंह, शालिनी सक्सेना, तारून के डा प्रदीप कुमार कन्नौज, राजा प्रताप पांडेय, बीकापुर के ईश्वर चंद, शिव प्रताप सिंह, हैरिंग्टनगंज की शशि श्रीवास्तव, राम खेलावन, मिल्कीपुर से नंदिता हरीश, अवधेश कुमार, अमानीगंज से पुष्पेन्द्र वर्मा, ऋचा उपाध्याय, मवई से विष्णु कुमार, राम दुलारे, रुदौली से वकार हसन, पंकज सिंह, पूरा से वसुधा तिवारी, सरोजनी देवी, मया से रजनी पाठक, अवधेश कुमार और नगर क्षेत्र से शरद कुमार श्रीवास्तव और मीना सिंह शामिल रहीं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बाढ़ राहत कैंप में ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन, जानें वजह

संबंधित समाचार