अयोध्या: बैठक में बोले पवन पांडेय- समाजवादी साइकिल यात्रा भाजपा के ढोंग का करेगी पर्दाफाश
अयोध्या, अमृत विचार। देश बचाओ-देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। मंगलवार को यहां तैयारी बैठक में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन पांडेय ने कहा कि साइकिल यात्रा भाजपा के ढोंग का पर्दाफाश करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कहा कि अयोध्या आजकल सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर बंदरबांट हो रहा है।
महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने बताया यात्रा का आगमन 8 सितंबर को सहादतगंज में होगा। यात्रा सहादातगंज, उसरू रायबरेली रोड, नाका, पंडित दीन दयाल नगर, देवकाली चौराहा, शहनवां चौराहा, तकपुरा तक अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव के नेतृत्व में होगा।
दर्शननगर चौराहा, कुढ़ाकेशवपुर तिराहा सूर्यकुण्ड, पाराखान चौराहा, रामपुर हलवारा, सारायरसी आदि में वरिष्ठ नेता स्वागत करेगें। 6 सितंबर को महानगर कार्यालय में सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण , राम अचल यादव, मो हलीम पप्पू आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: बाढ़ राहत कैंप में ग्रामीणों ने शुरू किया आमरण अनशन, जानें वजह
