मुरादाबाद: जी-20 की बैठक में शामिल होंगे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित दिलशाद हुसैन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित दिलशाद हुसैन को भारत सरकार की ओर से जी-20 बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इसकी जानकारी मिलने पर उनके परिवार व हस्तशिल्प संगठनों में खुशी का माहौल है। वह बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह प्रगति मैदान में कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे और बाहर से आने वाले मेहमानों को कला से रूबरू कराएंगे। पद्मश्री दिलशाद हुसैन को यह जानकारी महाप्रबंधक उद्योग द्वारा प्राप्त हुई।

जी-20 की बैठक में दिलशाद हुसैन के शामिल होने पर हस्तशिल्प संगठनों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर अखिल भारतीय हस्तशिल्प बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य आजम अंसारी ने कहा कि यह विश्वविख्यात पीतल नगरी के लिए गौरव का विषय है। 

इस मौके पर ताहिर हुसैन, अनवर अब्बासी, हाफिज हबीबुर्रहमान, फहीम मंसूरी, मुदस्सीर, इस्लाम, जहीर आलम, अशरफी, महबूब आलम, शाहनवाज, राशिद अली, अब्दुल वहाब, मुशाहिद हुसैन, मोहम्मद ताहिर, नवी जान, मोहम्मद अकील सहित बड़ी संख्या में हस्तशिल्प संगठन के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- इमरान खान की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

संबंधित समाचार