लखीमपुर-खीरी: एक अक्टूबर से 169 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरकारी क्रय केंद्रों पर कॉमन धान 2183, ग्रेड ‘ए धान 2203 रूपये प्रति कुंतल होगी खरीद   

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। अबकी बार किसानों से 2183 रुपये की दर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी। पिछले साल की अपेक्षा 143 रुपये की दर से सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। ग्रेड ए के धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपये नियत है। जिले में 05 क्रय एजेंसियों के 169 धान क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किसान  अपने धान को साफ एवं सुखाकर क्रय केन्द्रों पर लाए। किसी भी बहकावे में न आकर सरकारी क्रय केन्द्रों पर ही अपना धान विक्रय करें। जिले में धान खरीद के लिए 05 क्रय एजेंसियों के 169 धान क्रय केन्द्र खोले गए हैं। तहसील सदर 49, गोला 45, पलिया 12 मोहम्मदी 23, मितौली 14, निघासन 08, धौरहरा में 18 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिले में पहली अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होगी।

क्रयकेंद्र सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक संचालित होंगे। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय हेतु कृषक बन्धुओं को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीयन कराना जरूरी है। पंजीकृत किसानों से ही धान खरीदा जायेगा। धान बेचने के इच्छुक किसान खरीद शुरू होने से पूर्व ही पंजीकरण करायें। यदि पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या आए तो कन्ट्रोल रूम नंबर 6396239116  या सम्बन्धित तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।

पीएफएमएस से सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में होगा भुगतान
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि धान विक्रय के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। किसान पंजीकरण के लिए वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं। एसएमएस से प्रेषित अोटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। कृषक का बैंक खाता आधार से जुड़ा हो।वं बैंक द्वारा एनपीसीआई पोर्टल पर मैप एवं सक्रिय होना जरूरी है।

धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में करने की व्यवस्था है। किसान से से धान खरीद क्रय केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक प्वाइंट ऑफ परचेज  के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण करते हुए की जायेगी।

यह भी पढ़ें-  लखीमपुर-खीरी: किशोरी को बंधक बनाकर की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार