पीलीभीत: बच्चे ना होने पर प्रताड़िता किया तो विवाहिता ने दी जान, ससुरालियों पर अब हुई कार्रवाई 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

DEMO IMAGE

पीलीभीत, अमृत विचार। शादी के 11 साल बाद भी कोई बच्चा न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को इतना प्रताड़ित कर दिया कि उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घटना की तहरीर दी। जिसके आधार पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति समेत पांच पर खुदकुशी को विवश करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

मूल रूप से शाहजहांपुर जनपद के थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम मुड़िया वैश्य के निवासी मनोज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन संगीता की शादी वर्ष 2012 में सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन साउथ निकट बड़ा डाकघर के पीछे के निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह से हुई थी।

शादी के बाद कोई बच्चा न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी संगीता अपने परिवार वालों को देती रहती थी। जिसे लेकर कई बार पंचायत भी कराई गई थी। इसके बाद ससुराल वाले संगीता को प्रताड़ित करते रहे और खुदकुशी को विवश किया जाता था।

एक सितंबर 2023 की दोपहर करीब डेढ़ बजे ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक एंवं मानसिक प्रताड़ना दी। जिससे तंग आकर संगीता ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले आए और फिर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अब सुनगढ़ी पुलिस ने मामले में पति देवेंद्र सिंह, सास सावित्री देवी, जेठ मलूक सिंह, जेठानी रीजन देवी, दूसरी जेठानी किरन देवी के खिलाफ खुदकुशी को विवश करने की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: मजदूर संघ की मांग- रेहड़ी पटरी दुकानदारों को मिले स्थान, पुलिस उत्पीड़न हो बंद

संबंधित समाचार