Route Diversion In Kanpur: जनमाष्टमी पर बदला रहेगा यातायात, ट्रैफिक प्लान देखकर ही घरों से निकलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में जन्माष्टमी पर बदला ट्रैफिक।

कानपुर में जनमाष्टमी पर यातायात बदला रहेगा। जेके मंदिर व इस्कॉन मंदिर पहुंचने वालों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई।

कानपुर, अमृत विचार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गुरुवार को बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी। शहर के जेके मंदिर और इस्कॉन मंदिर में पूजा अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं को जाम से बचाने और आसानी से दर्शन कराने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत सात अगस्त दोपहर तीन बजे से जन्मोत्सव समाप्त होने तक व्यवस्था लागू रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से ट्रैफिक प्लान देखकर निकलने की अपील की है। 

यह की गई यातायात व्यवस्था

- हर्ष नगर की ओर से आने वाला यातायात पॉलीवाल तिराहे से मरियमपुर, जेके मन्दिर की ओर नहीं जा सकेगा। यहां से वाहन पॉलीवाल तिराहे से दाहिने मुड़कर काकादेव, देवकी चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- फजलगंज की ओर से आने वाला यातायात मरियमपुर चौराहे से आगे जेके मन्दिर, पालीवाल तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे यातायात मरियमपुर तिराहे से बाएं मुड़कर चैन फैक्ट्री चौराहा, सब्जी मंडी तिराहा विजय नगर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 
- गोल चौराहा, मोतीझील, जरीब चौकी की ओर से आने वाला यातायात कोकाकोला चौराहे से नजीराबाद थाना जेके मन्दिर की ओर नहीं जा सकेंगे। 
- गंगाबैराज से आने वाले भारी व मध्यम वाहन बनियापुरवा तिराहे से बाएं मुड़कर इस्कॉन मन्दिर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बनियापुरवा तिराहे से आगे एस कोठारी चौराहा से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। 
- गुरुदेव चिड़ियाघर की ओर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन मैनावती मार्ग तिराहे से सिंहपुर रोड़ होते हुए इस्कॉन मन्दिर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मैनावती मार्ग तिराहे से आगे कर्बला चौराहा से गंगा बैराज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 
- यश कोठारी चौराहा कल्याणपुर की ओर से आने वाले मध्यम व भारी वाहन सिंहपुर तिराहे से इस्कॉन मन्दिर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन यश कोठारी व कल्याणपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।  

यहां पार्किंग व्यवस्था    

- इस्कॉन मन्दिर के बगल में खाली पडे मैदान में पार्किंग। 
- इस्कॉन मंदिर के सामने सिंहपुर तिराहा रोड़ पर बाईं ओर पार्किंग।
- आईटीआई पांडुनगर के खाली मैदान पर पार्किंग। 

संबंधित समाचार