बरेली: जमीनी विवाद में मामा-भांजे में खूनी संघर्ष, दोनों ही पक्ष के 19 लोगों के खिलाफ FIR
बरेली, अमृत विचार। कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष के दौरान कई लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली है। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना कैंट के ठिरिया निजावत खां के निवासी शहरयार खां पुत्र वहीद खां उर्फ चुन्नू खान ने बताया उनके भाई मिस्लेयार खां जो सउदी में हैं उसने एक प्लाट अपने बहनोई स्वर्गीय मैसर खां से 2013 में खरीदा था। बहनोई मैसर खां की मृत्यु के बाद मेरा भांजा सालिम प्लाट को लेकर विवाद कर रहा था।
जिसमें 5 सितंबर की रात 8 बजे मीटिंग थी, लेकिन मीटिंग से पहले लगभग 7:30 बजे सालिम पुत्र मैसर खां, यावर पुत्र मैसर खां, तौफीक पुत्र मैसर खां, तौकीर पुत्र खां, गुलशन पत्नी मैसर खां समेत कई लोग एकत्र होकर जामा मस्जिद वाला मोड़ पर आए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। उसके बाद जामा मस्जिद के पास पहुंचे तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे व ईट-पत्थर बरसाने लगे जिसमें शहरयार राजा, भूरा उर्फ अथर के चोट आई तथा वह लोग जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे कर भाग गए। मोहल्ले में इन लोगों के भय से भगदड मच गई।
वहीं ठिरिया के ही सालिम पुत्र मैसर ने बताया उसके सगे मामा मिस्लेयार पुत्र वहीद खां उर्फ निवासी ठिरिया जो वर्तमान मे सउदी में रहते हैं उनका एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे इन्होंने अपने नाम करा लिया था। मेरे पिता की मृत्यु हो गई ये लोग जबरन प्लाट पर कब्जा करना चाहते हैं। उसके मामा शहरयार पुत्र वहीद खां उर्फ चुन्नू खां, भूरे उर्फ अथर पुत्र वहीद खां उर्फ चुन्नू खां, समर जहां पत्नी मिस्लेयार राजा पुत्र मिस्लेयार शहजिल उर्फ बुलट पुत्र गौहर खां राबिया पत्नी भूरे उर्फ अथर, समीम पत्नी गौहर रहीम खां, अथर का साला जामा मस्जिद के पास गाली-गलौज करते आए और कहने लगे प्लाट कैसे नहीं देगा और हम लोगो को देखते ही हमारे ऊपर ईंट पत्थर मारने लगे।
जब इसका विरोध किया तो मेरे मामा व उसके साथ आये लोगों ने लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसके सर में चोट आई है। जब अपना बचाव करना चाहा तो इन लोगों ने हमारे ऊपर तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिससे वहां भगदड मच गई फिर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो ये लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने दोनों ही तरफ से लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढे़ं- बरेली: दलपतपुर गांव के पास सड़ा गला मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
