बिजनौर: छेड़खानी के आरोप में युवक के गले में डाली जूतों की माला, बाजार में पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घटना का वीडियो वायरल होने पर युवती के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। थाना क्षेत्र में छेड़खानी व सोशल मीडिया पर युवती के फोटो वायरल करने की धमकी के आरोप में युवक को लड़की के परिजनों व रिश्तेदारों ने जूतों की माला डाली और उसे बीच बाजार मारा पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवती के पिता समेत चार परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बताया गया कि मंडावर निवासी युवक को क्षेत्र के एक गांव की परिचित युवती ने दो सितंबर को यहां होटल में बुलाया था। जब युवती व युवक मुलाकात कर रहे थे। तभी इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने युवती के परिजनों को दे दी। इस पर युवती के परिजन व उसके रिश्तेदार यहां पहुंच गए।

युवक को एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। उसके गले में जूतों की माला डाली। इस बीच किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाया था। उस दौरान युवती के परिजनों की तहरीर न मिलने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया था। लेकिन वीडियो वायरल होने पर बुधवार को पुलिस ने पीड़ित युवक को थाना बुलाया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने युवती के पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी गांव किरतपुर थाना नगीना, कस्बा शेरकोट, गांव पिलाना थाना नूरपुर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- बिजनौर : चाकू से वार कर महिला की हत्या, नदी किनारे मिला शव... एक आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार