हरदोई के 17 एसआई अब संभालेंगे अयोध्या की कमान, अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर एसपी ने किया तबादला
हरदोई। एसपी राजेश द्विवेदी ने अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर जिले में अलग-अलग थाना-कोतवाली में तैनात 17 एसआई का अयोध्या परिक्षेत्र के लिए तबादला किया है। उन सभी एसआई को बुधवार तक अयोध्या रवाना होने के निर्देश दिए गए है।
एसपी श्री द्विवेदी ने शाहाबाद कोतवाली में तैनात एसआई जितेंद्र बहादुर सिंह, टड़ियावां थाने में तैनात एसआई हरिकेश बहादुर सिंह,इसी थाने में तैनात एसआई अशोक कुमार यादव,कछौना कोतवाली में तैनात एसआई कृष्ण मुरारी तिवारी, मल्लावां कोतवाली में तैनात एसआई जितेंद्र सिंह चौहान, महिला सहायता प्रकोष्ठ में तैनात एसआई मुहम्मद यूसुफ, डायल-112 में तैनात एसआई रियाज़ुल हक, पिहानी कोतवाली में तैनात एसआई राजदेव यादव, एसएसएफ लखनऊ से सम्बद्ध एसआई कन्हैया लाल शुक्ला, माधौगंज थाने में तैनात एसआई ज्ञान शंकर, पचदेवरा थाने में तैनात एसआई अमर बहादुर सिंह, अरवल थाने में तैनात एसआई सरफराज हुसैन, सुरसा थाने में तैनात एसआई श्याम बहादुर सिंह के अलावा यूपी-112 में तैनात एसआई रजनू निर्मल, बाबू लाल व ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह और पुलिस लाइन में तैनात एसआई सुरेश चन्द्र का अयोध्या परिक्षेत्र के लिए तबादला किया है।
यह भी पढ़ें:-हापुड़ में लाठीचार्ज मामले में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों पर मुकदमा
