कांग्रेस का भाजपा सरकार पर तंज - उद्योगपतियों के कर्ज माफ, गरीब और किसान हो रहे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को पार्टी की जिला इकाई ने पदयात्रा की। बाद में नुक्कड़ सभा में प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल और अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी ने नफरत को हराकर मोहब्बत की दुकान खोली है। इसकी सफलता से भाजपा सरकार तिलमिला गई है। उद्योगपतियों के ऋण माफ कर दिए जाते हैं और गरीब परेशान होता है। देश के लोग भाजपा की नीतियों से परेशान हैं और कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।

कांग्रेसियों की पदयात्रा पार्टी कार्यालय से ट्रैफिक चौराहे, पटेल तिराहे होते हुए शहीद स्मारक पहुंची। यहां नुक्कड़ सभा की गई, जिसमें प्रदेश महासचिव ने कहा कि सात सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इसमें कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 4000 किलोमीटर की दूरी तय की थी। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि जिस तरह से देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ रही है, जनता परेशान है। लोगों के हित के लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष कर रही है। राहुल गांधी सदन में आवाज उठाते हैं तो उनकी सदस्यता समाप्त करने का षड्यंत्र रचा जाता है। 

ये भी पढ़ें-वाराणसी में कांग्रेस ने BHU प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप, एक ही परिवार को दिया 103 करोड़ का टेंडर

पीसीसी सदस्य रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से केंद्र सरकार तिलमिला गई। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और मणिपुर, हरियाणा में नफरत की चिंगारी फैलाने का काम किया गया है। उन्होंने कांग्रेसियों से अपील की कि संकल्प लें कि संविधान को बचाने एवं लोकतंत्र विरोधी सरकार को हटाकर इंडिया की सरकार बनाएंगे। प्रदेश सचिव सेवादल कुलदीप मिश्रा ने कहा कि किसान, नौजवान, मजदूर सभी महंगाई से जूझ रहे हैं। उद्योगपतियों के ऋण माफ किए जाते हैं और गरीबों, किसानों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। 

इस मौके पर अवधेश करवरिया, हेमराज त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, राकेश वर्मा, कालीचरण राजपूत, राज नारायण निषाद, विजयमणि त्रिपाठी, यमुना शुक्ला, पवन रजक, अतुल तिवारी, अरुण गुप्ता, शिवशंकर खंगार, दिवाकर त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, चुनबाद प्रसाद, इंद्रजीत उपाध्याय, भोला द्विवेदी, सचिन, महेंद्र सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, मानवेंद्र पटेल, राजेश सिंह पटेल, धर्मेंद्र गौतम, राम प्रकाश, गरीबदास, महेंद्र निषाद, रामबचन निषाद, हरिओम पांडेय, प्रदीप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें -Krishna Janmashtami : लखनऊ पुलिस लाइन जायेंगे CM योगी, कृष्ण जन्मोत्सव पर सजे मंदिर और थाने

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात