बहराइच : मवेशी खेत में गया तो मानसिक मंदित को जमकर पीटा, बचाने गई पत्नी पर भी बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर से सटे कटहा गांव में बृहस्पतिवार को एक ग्रामीण का मवेशी पड़ोसी के खेत में चला गया। इससे नाराज दबंगों ने सरिया और डंडे से पिटाई की। बचाने दौड़ी पत्नी को भी पीटा। दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीण पहले से ही मानसिक रोगी है। उसका इलाज भी चल रहा है।

कोतवाली देहात अंर्तगत ग्राम कटहा निवासी  शशि भूषण की गाय बृहस्पतिवार सुबह छूटकर पड़ोसी राम मित्र, विरेंद्र के धान के खेत में चली गई। जानकारी होते ही सुबह नौ बजे शशि भूषण खेत में मवेशी को हांकने के लिए गया। इसके बाद भी नाराज राम मित्र, विरेंद्र, योगेंद्र और सुरेंद्र खेत में पहुंचे। सभी ने शशि भूषण की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने दौड़ी पत्नी ममता देवी को भी डंडा और सरिया से पीटा। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जमीन पर दंपती को गिरता देख सभी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में दंपती को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 

घायल दंपती की बेटी चाहत ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने सिर्फ मारपीट का केस दर्ज कर इतिश्री कर ली। मालूम हो कि शशि भूषण मानसिक रोगी है। उनका इलाज तीन वर्ष से शहर के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ एसके वर्मा के यहां से चल रहा है।

ये भी पढ़ें -हरदोई में बुखार से मौतों के बाद गौराडांडा बना कंटेनमेंट जोन

संबंधित समाचार