उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र पर अध्यक्ष की मुख्य सचिव से चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात राज्य विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के संदर्भ में चर्चा की। प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए घर-घर सर्वेक्षण, संपर्कों का …

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात राज्य विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के संदर्भ में चर्चा की। प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए घर-घर सर्वेक्षण, संपर्कों का पता लगाने तथा मेडिकल परीक्षण के कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने तथा विशेष प्रयास करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि इस विपदा से कैसे हम निबट सकें, लोगों को कैसे संक्रमित होने से बचाया जा सके, इसके लिये एक रणनीति के तहत कार्य करना होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, सफाई, सैनिटाइजेशन, मास्क आदि नियमों का अनिवार्यता से पालन कराया जाना आवश्यक है।

संबंधित समाचार