मथुरा: मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान छज्जा गिरा, तीन घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक गांव में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौराना छज्जा टूटकर गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए।

मांट थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि जाबरा गांव में ग्रामीणों ने परंपरानुसार राधाकृष्ण यज्ञशाला के पास बृहस्पतिवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया था, तभी मटकी फोड़ने का प्रयास कर रही एक टोली का संतुलन बिगड़ने और मटके से बंधी रस्सी के खिंचने से छज्जा नीचे गिर गया।

यादव के मुताबिक, हादसे में आठ साल की एक बच्ची, एक बुजुर्ग महिला और एक युवक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया। 

ये भी पढे़ं- चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर राजद नेता मनोज झा ने आंध्र सरकार पर साधा निशाना 

संबंधित समाचार