काशीपुर: नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व धमकाने का आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ पर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रहकर एक निजी अस्पताल में काम करती है। इस बीच उसकी जान पहचान श्यामपुराम कालोनी निवासी गुरपाल सिंह टीटू से हो गई। जिसने महिला से शादी करने की बात कही। बाद में वह लोग दोनों बच्चों के साथ रिलेशनशिप में रहने लगे।

आरोप है कि एक अगस्त को वह घर पर नहीं थी, तो गुरपाल ने उसकी 11 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बुरी नीयत से टच किया और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 323, 354, 506 आईपीसी तथा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 

संबंधित समाचार