Jawan box office collection day 2: बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' की आंधी, दो दिन में 200 करोड़ पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। 'जवान' में शाहरुख खान के नए अवतार ने सिनेमाघरों में बवाल मचा रखा है। जवान ने कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जवान ओपनिंग डे पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। जवान ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की है। इनमें हिंदी बेल्ट में की गई कमाई 65 करोड़, तमिल में 5 करोड़ और तेलुगु में 5 करोड़ का कलेक्शन शामिल है। 'जवान' जमकर कमाई कर रही है। पहले ही दिन करीब 130 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी इस फिल्म ने दो दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

वहीं, दूसरे दिन बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए फिल्म ने पहले दिन से और भी बेहतरीन कमाई कर ली। किंग खान का सिर्फ भारत में ही नहीं, भारत के बाहर भी जबरदस्त क्रेज है।

ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक जवान फिल्म ने दूसरे दिन सभी भाषाओं में 53.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। हिंदी वर्जन ने 46.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। तमिल वर्जन और तेलुगु वर्जन में सात करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 

दो दिन बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 128 करोड़ रुपए हो गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक दूसरे दिन नेशनल मल्टीप्लेक्स में फिल्म ने 22.45 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। पीवीआर और आईनॉक्स में 17.90 करोड़ रुपए, सिनेपॉलिस में 4.55 करोड़ रुपए की कमाई की है।

जवान कईं भाषाओं में हुई है रिलीज
बता दें कि जवान हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ हुई है। जवान में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू और रिद्धि डोगरा ने भी अहम रोल प्ले किया है। यह एटली द्वारा निर्देशित और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है.फिल्म में शाहरुख पहली बार अलग-अगल अवतार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका के न्यू मैक्सिको में बंदूक हिंसा, गवर्नर मिशेल लुजान ग्रिशम ने 30 दिनों के लिए बंदूकें ले जाने पर लगाया प्रतिबंध

संबंधित समाचार