गोंडा में प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने लोक अदालत का किया बहिष्कार, उठाई ये बड़ी मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल करते हुए प्रदर्शन किया और आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का पूर्ण बहिष्कार किया। इस दौरान तरबगंज में स्थापित ग्राम न्यायालय को मानक विहीन बताते हुए प्रशासनिक न्यायमूर्ति परिक्षेत्र गोंडा को ज्ञापन देकर तरबगंज के ग्राम न्यायालय के आदेश को स्थगित करने की मांग की।

बार एसोसिएशन के प्रभारी अध्यक्ष सच्चिदानंद मिश्र, सिविल बार अध्यक्ष उपेंद्र कुमार मिश्र की अगुवाई में वकीलों ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन किसा। कलेक्ट्रेट व दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए लोक अदालत का बहिष्कार किया। वकीलों ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति के पहुंचने पर मिलकर ज्ञापन दिया। इस दौरान उपेंद्र कुमार मिश्र, सच्चिदानंद मिश्र, बार एसोसिएशन के महामंत्री जगन्नाथ शुक्ल, मनीष कुमार शुक्ल, कौशल किशोर पांडेय, माधवराज मिश्र, दीनानाथ त्रिपाठी, रितेश कुमार यादव, देव प्रकाश ओझा, अजय कुमार तिवारी, गौरीशंकर चतुर्वेदी व जगदंबा प्रसाद पांडेय का प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहा। वकील दीवानी न्यायालय परिसर के गेट पर डटे रहे जिससे वादकारी अंदर घुसने न पाएं। 

प्रदर्शन में सुरेंद्र नाथ मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, अनुभव उपाध्याय, अवध किशोर पांडेय, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, राजेश ओझा, संतोष ओझा, मनोज मिर, गौरव मिश्र, रितेश गुप्ता, शशांक तिवारी, आद्या प्रसाद नाग, महेश तिवारी, आलोक शुक्ल, रमेश चौबे, संदीप तिवारी सहित तमाम वकील शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी में खतरनाक लंपी वायरस से 55 मवेशी संक्रमित, विभाग ने किया 44 हजार वैक्सीन लगाने का दावा

संबंधित समाचार