हल्द्वानी: वीडियो - शेर नाले में फंसी 108, अंदर थी गर्भवती और परिजन... सांसत में फंसी जान...रहनुमा बने पुलिस के जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज सुबह करीब 2:00 बजे 108 सेवा से एक गर्भवती महिला को हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा था। जहां रास्ते में महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

जच्चा-बच्चा को इलाज के लिए उनको हल्द्वानी ले जाया जा रहा था तभी हल्द्वानी-सितारगंज राष्ट्रीय राजमार्ग चोरगलिया के पास शेर नाल उफान पर आ जाने से 108 सेवा नाले में फंस गई, जिसमें 04 लोग सवार थे। मौके पर थाना चोरगलिया पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने किसी तरह से गाड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया और जब पानी का बहाव कम हुआ तो वाहन को भी बाहर निकाल लिया।  बहरहाल पुलिस के जवानों की चौतरफा तारीफ हो रही है। वहीं लोग और पुलिस कर्मी इस वीडियो में यह भी कहते सुनाई दे रहें हैं कि आज ही पैदा हुआ और आज ही जंग जीत ली...

                             

संबंधित समाचार