Farrukhabad Accident : पांचाल घाट पुल पर ट्रक ने पीआरवी में मारी टक्कर, महिला सिपाही घायल, बाल-बाल बचे साथी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में ट्रक ने पीआरवी में टक्कर मार दी।

फर्रुखाबाद में ट्रक ने पीआरवी में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सिपाही घायल हो गई। जबकि अन्य साथी बाल-बाल बच गए।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पांचाल घाट पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने डायल 112 पीआरवी टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी में बैठी महिला सिपाही घायल हो गई। साथी पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची। घायल महिला सिपाही फतेहपुर  जिला की रहने वाली है।

कादरी थाना गेट क्षेत्र स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम से डायल 112 पीआरवी 2649 शनिवार देर रात शहर की तरफ जा रही थी। इटावा बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पुल पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने पीआरवी में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से पीआरवी का पिछला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। महिला कांस्टेबल शीला घायल हो गई।

पीआरवी चालक विमलेश कुमार व उप निरीक्षक सुरेश वर्मा घायल महिला सिपाही को जिला अस्पताल लोहिया लाए। घटना की जानकारी मिलने पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज अमित शर्मा ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। जिला अस्पताल लोहिया में घायल महिला सिपाही का इलाज जारी है। आवास विकास चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार सहित थाना कादरी गेट पुलिस भी जिला अस्पताल लोहिया आ गई।

जानकारी पर पति कुलदीप भी आ गए। पति कुलदीप ने बताया की वह पत्नी के साथ मोहल्ला बिर्राबाग में किराए पर रहते है। फतेहपुर जनपद के निवासी है। ईएमओ डॉ ऋषिकांत वर्मा ने बताया की महिला सिपाही को बाहरी चोट नहीं है। भर्ती कर इलाज जारी है। पेट में दर्द और अंदरूनी चोट लगी है।

संबंधित समाचार