हल्द्वानी: लिंक पर क्लिक करते खाते से उड़े 1 लाख 20 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मोबाइल पर आया एक लिंक क्लिक करना महिला को भारी पड़ गया। लिंक पर क्लिक करते ही उसके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपये उड़ गए। इस मामले में एक माह बाद मुखानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 
 

पुलिस को दी तहरीर में आरटीओ रोड निवासी रमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि बीती 10 अगस्त को एक व्यक्ति ने उनकी पत्नी दो बार फोन किया। उसने अपनी बातों में उलझा कर उन्हें मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उस लिंक पर क्लिक करने को कहा। जालसाज की बातों में आ चुकी महिला ने लिंक पर क्लिक कर दिया और क्लिक करते हुए उसके बैंक खाते से पैसे कट गए।

पैसे कटने का मैसेज आते ही महिला के होश फाख्ता हो गए। उसने इसकी सूचना अपने पति को दी और रमेश ने फौरन ही इसकी जानकारी साइबर थाने को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब मुखानी पलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

संबंधित समाचार