जसपुर: क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से किसानों की धान की फसल का काफी नुकसान हो गया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। जसपुर क्षेत्र में शनिवार व रविवार को हुई भारी वर्षा के गहरे तल वाले खेत जलमग्न हो गये। वर्षा का पानी खेतों में बह रहा है। जिससे खेतों ने नदी का रूप धारण कर लिया है। गहरे तल वाले खेतों में खड़ी धान की फसल वर्षा के पानी में डूब गई है और गन्ने की फसल में भी काफी पानी भर गया है।
 
जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसान अत्यधिक चिन्तित हैं। धान की रोपाई के समय हुई भारी बारिश से भी किसानों का काफी नुकसान हुआ था। भारी वर्षा होने से किसानों की गन्ने की फसल में भी काफी नुकसान हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों के नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वे कर किसानों के नुकसान का आंकलन किया जाये और उन्हें मुआवजा दिया जाए। 
 
 

संबंधित समाचार