प्रतापगढ़ : लोकसभा चुनाव में जनाधार और पैसे वाला प्रत्याशी उतारेगी सपा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा प्रभारी इन्द्रजीत सरोज रविवार को पार्टी कार्यालय मीराभवन पर संगठन, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व जोनल प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंचे। इंद्रजीत सरोज ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट रहें। हमारी लड़ाई भाजपा से है। भाजपा से लड़ने के लिए जनाधार व पैसा वाला प्रत्याशी जरूरी है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जन पंचायत के द्वारा लोगों से क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर हर सम्भव मदद करने का कार्य करें। सपा सरकार में किये गये कार्यों को जनता के बीच बतायें। घोंसी विधानसभा उपचुनाव की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि सर्वसमाज ने इंडिया गठबंधन को अपना जन समर्थन दिया है। 2024 के चुनाव में जनता अपना विकल्प इंडिया गठबंधन को मान रही है।  अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय व संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया। पूर्व एमएलसी डॉ. एसपी सिंह पटेल, विधायक रामसिंह पटेल, विधायक डॉ.आरके वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष अहमद अली, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल, अनीस खान,वासिक खान, इरफान खान,पूर्व प्रधान बहुंचरा संजय सिंह, शान्तनु सिंह, रमेश पाठक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल, हरीश शुक्ला, शमीम खान, राजू यादव, करोड़ीमल शर्मा, धर्मराज सिंह लल्लू,मीडिया प्रभारी वकार अहमद आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :लखनऊ : पर्वतीय महापरिषद के पदाधिकारियों ने मनाया पं गोबिन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती

संबंधित समाचार