Asia Cup 2023 IND Vs PAK: बारिश ने बिगाड़ा भारत का खेल, कहीं टूट ना जाए रोहित शर्मा और द्रविड़ का सपना!
नई दिल्ली। एशिया कप 2023 में लगातार बारिश का कहर जारी है। भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रविवार (10 सितंबर) को पूरा नहीं हो सका। यह मैच अब रिजर्व डे (11 सितंबर) में भी बारिश के कारण शुरू नहीं हुआ है। यदि यह मैच रद्द होता है, तो भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए मुश्किलें हो सकती हैं।
Ready for the reserve day?
— ICC (@ICC) September 11, 2023
More as India resume their innings against Pakistan at #AsiaCup2023 👇https://t.co/LewRZVnmVf
मैच भारतीय समयानुसार आज दोपहर 3 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका। मैच में भारतीय टीम ने सोमवार (10 सितंबर) को टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 24.1 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 147 रन बना दिए हैं। बारिश बंद होने के बाद रिजर्व डे में भारतीय टीम इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। फिलहाल भारतीय टीम के लिए केएल राहुल 17 और विराट कोहली 8 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि शुभमन गिल ने 58 और कप्तान रोहित शर्मा ने 56 रन बनाए।
आपको बता दें कि नियमानुसार वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवरों का खेल होना जरूरी है। यानी रिजर्व डे में मुकाबले का नतीजा निकालने के लिए पाकिस्तान को कम से कम 20 ओवर खिलाने की कोशिश रहेगी। इसके बाद ही डकवर्थ लुईस नियम से नतीजा निकल सकेगा। पाकिस्तान टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाती है, तब मैच रद्द माना जाएगा।
भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हुआ तो...
आपको बता दें कि अगर श्रीलंका अपने दोनों मैच जीत लेता है, तो वह फाइनल में पहुंच जाएगा। उस स्थिति में भारतीय टीम बांग्लादेश को हराती है, तो पाकिस्तान और भारत के बराबर 3-3 पॉइंट्स होंगे। ऐसी स्थिति में नेट रनरेट देखा जाएगा। स्थिति के मुताबिक पाकिस्तान अभी भारत से आगे है। ऐसे में भारतीय टीम बाहर हो सकती है। यदि श्रीलंका अगले मैच में भारतीय टीम से जीत है और पाकिस्तान से हार जाती है। साथ ही भारतीय टीम बांग्लादेश से जीत जाती है। तब पाकिस्तान 5 पॉइंट और श्रीलंका 4 अंक के साथ फाइनल में पहुंचेंगी, जबकि भारतीय टीम तीन अंक के साथ बाहर होगी।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2023 IND Vs PAK LIVE: कोलंबो में रुक-रुककर हो रही बारिश, रिजर्व डे पर खेल आगे बढ़ेगा या नहीं?
