Libya: विनाशकारी बाढ़ के बाद डर्ना शहर आपदा क्षेत्र घोषित

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

काहिरा। उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में भूमध्यसागरीय तूफान डेनियल के कारण विभिन्न हिस्सों में विनाशकारी बाढ़ आने के बाद अधिकारियों ने सोमवार को पूर्वी हिस्से में डर्ना शहर को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया। एम्बुलेंस और आपातकालीन प्राधिकरण के मुताबिक, पूर्वोत्तर लीबिया के तटीय शहर सुसा में सोमवार को शुरुआती जांच में कम से कम सात लोगों की मौत की सूचना मिली।

 रविवार को एक अन्य व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई थी। पूर्वी लीबिया में सरकार द्वारा संचालित आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी के प्रवक्ता वालिद अल-अरफी के मुताबिक, वह व्यक्ति अपनी कार में था और पूर्वी शहर मार्ज में बाढ़ में फंस गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बाढ़ में दर्जनों अन्य लोगों के लापता होने की सूचना है तथा अधिकारियों को बाढ़ में उनके मारे जाने की आशंका है। 

बाढ़ की वजह से पूर्वी लीबिया के कई शहरों में घर और अन्य संपत्तियां नष्ट हो गयी हैं। पूर्वी लीबिया के प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण डर्ना का अधिकांश हिस्सा नष्ट होने के बाद शहर को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया है। सरकार ने शनिवार को आपात स्थिति की घोषणा की थी और रात में आए तूफान से पहले एहतियातन कक्षाएं निलंबित कर दीं।

ये भी पढ़ें:- Kim Jong-un: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ट्रेन से रूस के लिए रवाना, दक्षिण कोरियाई मीडिया ने दी जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी