देश भर में नीट की परीक्षा कल, यूपी में शामिल होंगे एक लाख 66 हजार परीक्षार्थी
लखनऊ,अमृत विचार। पूरे देश में नीट यूजी का आयोजन कल(रविवार) को किया जायेगा। परीक्षा कराये जाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गयी हैं। वहीं कोविड- 19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एंजेसी (एनटीए) ने गाइडलाइन भी जारी की थी। परीक्षार्थियों को केन्द्रों पर मास्क दिया जायेगा और सैनिटाइजेशन के …
लखनऊ,अमृत विचार। पूरे देश में नीट यूजी का आयोजन कल(रविवार) को किया जायेगा। परीक्षा कराये जाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गयी हैं। वहीं कोविड- 19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एंजेसी (एनटीए) ने गाइडलाइन भी जारी की थी।
परीक्षार्थियों को केन्द्रों पर मास्क दिया जायेगा और सैनिटाइजेशन के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गयी है। एनटीए की ओर से जारी प्रेस रिलीज में इस बात की भी जानकारी दी गयी है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी 6 फिट की दूरी पर बैठे यह जिम्मेदारी केन्द्र व्यवस्थापकों की होगी। परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गयी है।
यूपी में 320 केन्द्र पर 1 लाख 66 हजार से अधिक परीक्षार्थी
13 सितंबर को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की जायेगी। नीट के लिए यूपी में 320 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केन्द्रों पर नोडल प्रभारियों के साथ-साथ सचल दलों की तैनाती की गयी है। वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले केन्द्र पर पहुंचना होगा। नीट में यूपी से 1 लाख 66 हजार 582 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
साल्वर गैंग पर निगरानी के लिए कड़े इंतजाम
नीट के दौरान साल्वरों का गैंग सेंध न लगाने पाये इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, परीक्षा केन्द्रों पर एडमिट कार्ड को गहनता से चेक किया जायेगा। इसके साथ केन्द्रों के बाहर एसटीएफ की भी नजर रहेगी।
देश में 28 लाख से अधिक परीक्षार्थी
देश के सभी राज्यों में नीट यूजी के लिए देश भर में 3842 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं इन केन्द्रों पर 15 लाख 97 हजार 433 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केन्द्रों पर सभी परीक्षार्थियों के की थर्मल स्केनिंग के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।
विरोध के बीच एनटीए के सामने चुनौती
परीक्षा को लेकर यूपी में जमकर विरोध भी हुआ है। इस विरोध में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी शामिल रही है। ऐसे में परीक्षा के लिए एनटीए और सभी जिम्मेदार अधिकारियों के सामने बड़ी चुनौती है। परीक्षा के दौरान यदि परीक्षार्थी कोरोना पॉजिटिव होते हैं तो विपक्ष सरकार को भी घेरने का प्रयास कर सकता है।
मॉस्क के साथ सैनिटाइजर की व्यवस्था
नीट के दौरान सभी परीक्षार्थियो को मास्क देने की तैयारी नेशनल टेस्टिंग एंजेसी ने की है। इसके अलावा सभी केन्द्रों पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गयी है। एनटीए की ओर से वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक 10 लाख से अधिक मास्क और 6 हजार लीटर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गयी है।
