बरेली: उर्स में लगाए गए दो सौ से ज्यादा बुक स्टाल, आला हजरत की लिखी किताबों की सबसे ज्यादा मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आला हजरत ने एक हजार से ज्यादा किताबें लिखीं जिनकी दुनिया भर में मांग है। उर्स-ए-रजवी में हर साल शिरकत करने वाले जायरीन को इन किताबों की तलाश रहती है। इस साल भी यही हाल है। उर्स में लगे दो सौ से ज्यादा स्टालों पर ये किताबें खूब खरीदी जा रही हैं। हालांकि, बारिश की वजह से उर्स स्थल का हाल खराब हो जाने से इस बार दुकानदार काफी मायूस हैं। दुकानों के आगे दलदल जैसी स्थिति हो गई है। 

सोमवार को दिन में आसमान साफ हुआ तो उर्स में थोड़ी तेजी दिखी। दावत-ए-इस्लामी इंडिया की तरफ से स्टाल लगाने वाले समर गुल ने बताया कि आला हजरत की लिखी हदाईक-ए-बख्शिश, कुरान का अनुवाद कंजुल ईमान (अंग्रेजी, उर्दू और हिंदी ), इरशादात-ए-आला हजरत, आला हजरत से सवाल-जवाब, फातावा-ए-रजविया जैसी किताबों की ज्यादा मांग है। जायरीन मोहम्मद दानिश ने बताया कि वह किताबें खरीदने ही अमरोहा से आए हैं। उन्होंने कंजुल ईमान की तफसीर यहां से खरीदी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: बारिश से दूर हुई सूखे की आशंका, धान, गन्ना समेत कई फसलों को पहुंचा फायदा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म